Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में छात्रों को बड़ी राहत, ई-बसों में भी मान्य होंगे बस पास

summer express, सोनीपत। हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। पास के जरिए विद्यार्थी एक दिन में अधिकतम 150 किलोमीटर तक यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से सोनीपत जिले के करीब 25 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए रोजाना सफर करने वाले छात्रों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी साबित होगी।

विद्यार्थियों को अब ई-बसों में यात्रा के लिए अलग से किराया नहीं देना पड़ेगा। खासकर उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो आसपास के शहरों और गांवों से रोजाना लंबी दूरी तय करके शिक्षण संस्थानों तक पहुंचते हैं। बस पास की सुविधा लागू होने से उनका दैनिक यात्रा खर्च कम होगा और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना भी आसान होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 28 मई को पानीपत में विद्यार्थियों के बस पास को इलेक्ट्रिक बसों में मान्य करने की घोषणा की थी। विभाग की ओर से अब इस निर्णय को लागू कर दिया गया है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार बढ़ने के बीच विद्यार्थियों को भी इस सुविधा के दायरे में लाया गया है।

सोनीपत से बड़ी संख्या में विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई के लिए रोजाना आवागमन करते हैं। ऐसे छात्रों के लिए ई-बसों में बस पास की सुविधा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 150 किलोमीटर तक की दैनिक यात्रा सीमा के कारण सोनीपत के अलावा आसपास के जिलों और शहरों से आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

दूरदराज के गांवों और कस्बों से शहरों में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था आर्थिक रूप से भी फायदेमंद होगी। नियमित यात्रा पर होने वाला खर्च कम होने के साथ छात्रों को सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

वर्तमान में सोनीपत डिपो से 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें सोनीपत से दिल्ली आईएसबीटी, गोहाना, गन्नौर और पानीपत सहित विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इन मार्गों पर विद्यार्थियों के साथ नौकरी और अन्य कार्यों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।

सोनीपत हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों में बस पास की सुविधा लागू कर दी गई है। हरियाणा रोडवेज द्वारा संचालित सभी ई-बसों में विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि इस फैसले से जिले के करीब 25 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.