Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार किलोग्राम चाय उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन बारिश के कारण यह आंकड़ा घटकर 15 से 16 हजार किलोग्राम तक रहने का अनुमान है। उत्पादन में आई इस कमी के चलते अब पूरे सीजन में एक लाख 60 हजार किलोग्राम से अधिक उत्पादन की उम्मीद कम हो गई है और कुल उत्पादन करीब डेढ़ लाख किलोग्राम तक रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि धर्मशाला चाय उद्योग में पिछले वर्ष कुल 1 लाख 37 हजार किलोग्राम से अधिक चाय का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष प्रबंधन को पिछले साल के मुकाबले उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

पिछले साल के मुकाबले अधिक बारिश

धर्मशाला चाय उद्योग के प्रोडक्शन मैनेजर सुजीत राय ने बताया कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में काफी अधिक बारिश हुई है। अधिक बारिश के कारण चाय की पत्तियां प्रभावित हुई हैं, जिससे उत्पादन में कुछ कमी आई है। उन्होंने कहा कि अगस्त में करीब 25 हजार किलोग्राम चाय उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन बारिश के चलते यह आंकड़ा 15 से 16 हजार किलोग्राम के बीच ही रहने की संभावना है। सितंबर में यदि मौसम साफ रहता है और अच्छी धूप निकलती है तो उत्पादन में सुधार हो सकता है।

अप्रैल की चाय पूरी बिकी

सुजीत राय ने बताया कि अप्रैल में तैयार की गई चाय की पूरी खेप बिक चुकी है। तैयार चाय को लंबे समय तक स्टोर करके नहीं रखा जाता, क्योंकि अधिक समय तक रखने पर उसकी कीमत कम होने लगती है। ऐसे में अच्छी कीमत मिलने पर तैयार चाय को समय पर बेच दिया जाता है।

अक्टूबर में होगा निर्यात

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक तैयार चाय का निर्यात नहीं किया गया है। अक्टूबर में तैयार होने वाली चाय की गुणवत्ता बेहतर रहती है। इसी अवधि में चाय का उत्पादन कर उसे निर्यात करने की तैयारी की जाएगी।

जुलाई में बढ़ा उत्पादन

इस वर्ष जुलाई में भी पिछले साल के मुकाबले अधिक उत्पादन हुआ है। पिछले वर्ष जुलाई में 22 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था, जबकि इस बार जुलाई में एक हजार किलोग्राम अधिक यानी 23 हजार किलोग्राम चाय तैयार की गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...

लुधियाना नगर निगम को फिर मिली बम धमकी वाली ईमेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

summer express , लुधियाना । लुधियाना नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगम के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजी गई धमकी भरी मेल में प्रतिबंधित संगठनों का नाम लेते हुए निगम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.