Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश की 75 लाख जनता के प्रतिनिधियों के खिलाफ झूठ बोला।जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दे दिया था कि सदन में वंदेमातरम नहीं गाया जाएगा। हालांकि, सत्र शुरू होने पर सदन में राष्ट्रगान सभी ने सम्मान के साथ गाया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद संपूर्ण वंदेमातरम हुआ और राष्ट्रगान भी गाया गया।

जयराम ठाकुर बोले – क्षमा मांगे मुख्यमंत्री, नहीं तो क्रिमिनल डेफिनेमेशन पर भी करेंगे विचार 

जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार आग्रह करने के बाद राष्ट्रगान से जुड़ी वीडियो फुटेज उन्हें मिली। उनका कहना था कि यदि विपक्ष के किसी सदस्य ने राष्ट्रगान का अपमान किया है तो वे स्वयं उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षमा मांगते हैं तो वह इस मामले को छोड़ देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि विधानसभा अध्यक्ष विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।जयराम ठाकुर ने बिना नाम लिए मंत्री जगत सिंह नेगी पर भी निशाना साधा और कहा कि मंत्री तर्क नहीं, कुतर्क दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी कुतर्क करने का आरोप लगाया। साथ ही सवाल उठाया कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है, वहां राष्ट्रगीत गाने से परहेज क्यों किया जाता है।वहीं आउटसोर्स भर्ती मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आउटसोर्स के माध्यम से अपने पदाधिकारियों और विधायकों को काम दे रही है और अपने लोगों की बेरोजगारी दूर करने में लगी है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स एजेंसियों को लेकर उच्च न्यायालय ने भी चिंता जताई है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...

लुधियाना नगर निगम को फिर मिली बम धमकी वाली ईमेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

summer express , लुधियाना । लुधियाना नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगम के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजी गई धमकी भरी मेल में प्रतिबंधित संगठनों का नाम लेते हुए निगम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई...

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.