Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में SBI असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव

summer express , हिसार। शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय विनय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर उनका शव पातन गांव के पास माइनर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस के अनुसार, विनय  देर रात करीब दो बजे क्रेटा कार से कैमरी रोड स्थित बालसमंद नहर के पास पहुंचे थे। उन्होंने कार वहां खड़ी की और उसकी चाबी पास के एक दुकानदार को सौंप दी। इसके बाद वह नहर की ओर चले गए। बुधवार सुबह नहर की पटरी पर उनके कपड़े और मोबाइल फोन मिले। एक राहगीर ने मोबाइल उठाकर उस पर आई हालिया कॉल पर संपर्क किया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही परिजन और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर में तलाश के लिए पानी का स्तर कम करवाया और पांच गोताखोरों की टीम को उतारा। करीब ढाई से तीन घंटे तक खोजबीन के बावजूद विनय का पता नहीं चल सका। इसी दौरान पातन गांव के पास माइनर में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान विनय के रूप में की।

विनय शादीशुदा थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात विनय के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया था। कॉल सुनने के बाद वह घर से बाहर निकल गए थे। उन्होंने परिवार को यह नहीं बताया था कि वह कहां जा रहे हैं।

विनय की पत्नी शालू का कहना है कि उस रात आई फोन कॉल के बारे में जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। परिवार को उम्मीद है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चल पाएगा कि विनय ने आखिरी बार किससे बातचीत की थी और घर से निकलने से पहले उन्हें किसका फोन आया था।

पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि विनय औद्योगिक क्षेत्र स्थित SBI शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह मंगलवार रात करीब दो बजे बिना किसी को बताए कार लेकर घर से निकले थे। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.