Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी कांग्रेस बैठक में फौजी-नरवाल गुट भिड़े, नारेबाजी से मचा हंगामा

summer express , भिवानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश देने पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के सामने ही पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। भिवानी के तिलक भवन में आयोजित जिलास्तरीय संवाद बैठक के दौरान पूर्व विधायक रामकिशन फौजी और बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल के समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक, नारेबाजी और हाथापाई की स्थिति बन गई। अचानक हुए हंगामे से बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया और प्रदेश प्रभारी को भी कुछ समय के लिए बोलने का मौका नहीं मिला।

दरअसल, कांग्रेस की ओर से तिलक भवन में जिलास्तरीय संवाद बैठक आयोजित की गई थी। बैठक का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर चर्चा करना था। संजय दत्त बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन में एकजुट होकर काम करने की नसीहत दे रहे थे। इसी दौरान पार्टी के भीतर चल रहे पुराने मतभेद आरोप-प्रत्यारोप में बदल गए।

बैठक में प्रदीप नरवाल के समर्थकों ने पूर्व विधायक रामकिशन फौजी पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। नरवाल समर्थकों ने पार्टी हाईकमान से फौजी के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग तक उठा दी। उनके आरोपों के बाद बैठक में मौजूद फौजी समर्थक भी सामने आ गए और उन्होंने इसका विरोध किया।

रामकिशन फौजी के समर्थकों का आरोप था कि बैठक में उनके नेता को अपनी बात रखने का उचित अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि बवानीखेड़ा विधानसभा सीट से बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी और इसका असर चुनाव परिणाम पर भी पड़ा। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस तेज होती चली गई।

देखते ही देखते दोनों गुटों के समर्थक एक-दूसरे के सामने आ गए। नारेबाजी और तीखी कहासुनी के बाद स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुए इस हंगामे ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक कर दिया। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त का दौरा ऐसे समय में हुआ, जब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक मजबूती से आवाज उठाने और संगठन को एकजुट रखने का संदेश दिया जाना था, लेकिन आपसी विवाद के कारण बैठक का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह बदल गया।

प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम ने हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, बैठक के दौरान हुए विवाद को लेकर पार्टी की ओर से किसी औपचारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि हाईकमान इस विवाद और एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों को लेकर क्या रुख अपनाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भिवानी कांग्रेस बैठक में फौजी-नरवाल गुट भिड़े, नारेबाजी से मचा हंगामा

summer express , भिवानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश देने पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के सामने ही पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। भिवानी के तिलक भवन में आयोजित जिलास्तरीय संवाद बैठक के दौरान पूर्व विधायक रामकिशन फौजी और बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल...

हिसार में SBI असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव

summer express , हिसार। शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय विनय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर उनका शव पातन गांव के पास माइनर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा...

एसपीयू जेओए आईटी भर्ती की निष्पक्षता पर हाईकोर्ट सख्त, एसपी मंडी की अध्यक्षता में एसआईटी करेगी जांच

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में चार वर्ष पहले हुई जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने परीक्षा प्रक्रिया और चयन में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए हैं। एसपी मंडी की अध्यक्षता...

सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने की सुधीर शर्मा  की तारीफ, बोले- सप्लीमेंट्री में सबसे स्पेसिफिक प्रश्न सुधीर शर्मा के

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के एक सवाल की विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सराहना की। शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल पर चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सप्लीमेंट्री सवालों में आमतौर पर विधायक भाषण अधिक देते हैं, जबकि...

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही: 468 पर्यटक लापता, 393 विदेशी नागरिक शामिल

summer express ,काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। बाढ़ के 24 घंटे बाद भी 468 पर्यटक और यात्री संपर्क से बाहर हैं। इनमें 393 विदेशी नागरिक और 75 नेपाली शामिल हैं। नेपाल और चीन में अब तक कम से कम 165 लोगों की मौत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.