Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में जिम संचालक पर हथियार से हमला, 36 ग्राम सोने की चेन और 36 हजार रुपये लूटे

summer express , लुधियाना। डाबा रोड इलाके में देर रात जिम बंद कर घर लौट रहे संचालक को तीन अज्ञात बदमाशों ने घेरकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में घायल जिम संचालक से आरोपियों ने करीब 36 ग्राम वजन की सोने की चेन और 36 हजार रुपये की नकदी लूट ली। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह रात करीब 10:35 बजे अपना जिम बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। वह डाबा रोड स्थित हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि मोटरसाइकिल रुकते ही बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के बलजिंदर सिंह पर हमला कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियार से वार करने के साथ लात-घूंसों से भी मारपीट की। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान आरोपियों ने उनके गले से करीब 36 ग्राम सोने की चेन उतार ली और जेब में रखे 36 हजार रुपये भी छीन लिए।

लूटपाट के बाद बदमाशों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में जिम संचालक पर हथियार से हमला, 36 ग्राम सोने की चेन और 36 हजार रुपये लूटे

summer express , लुधियाना। डाबा रोड इलाके में देर रात जिम बंद कर घर लौट रहे संचालक को तीन अज्ञात बदमाशों ने घेरकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में घायल जिम संचालक से आरोपियों ने करीब 36 ग्राम वजन की सोने की चेन और 36 हजार रुपये की नकदी लूट ली। हमले के...

दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय युवती की घर में चाकू से हत्या, जिम ट्रेनर पर आरोप

Summer express , नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय युवती की उसके घर में चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। वह पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम मॉडलिंग भी करती थी। पुलिस ने वारदात में उसके जिम...

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.