Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मां बगलामुखी धाम में सुख-समृद्धि यज्ञ का भव्य आयोजन

नील कमल मोनू। लुधियाना
समर न्यूज

पखोवाल रोड स्थित सिंहला एन्क्लेव में प्रसिद्ध मां बगलामुखी धाम में साप्ताहिक चौकी के दौरान सुख-समृद्धि यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य सेवादार महंत प्रवीण चौधरी की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धापूर्वक यज्ञ में हिस्सा लिया।
यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ यज्ञ में आहुतियां डालते हुए सर्वजन के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं धार्मिक वातावरण बना रहा।
साप्ताहिक चौकी में लुधियाना के अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा भजन-कीर्तन और माता का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में अटूट लंगर भी लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं संभालीं और पूरे कार्यक्रम में सेवा भाव देखने को मिला।
मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि साप्ताहिक चौकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने तथा समाज में सेवा, श्रद्धा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवादारों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी से सभी परिवारों की सुख-समृद्धि, शांति और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.