Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामला
लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
नगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले ठेकेदार का मामला लगातार उठा रही हैं।
पार्षद ने निगम कमिश्नर को तीन अलग-अलग मौकों पर पत्र लिखकर ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने की मांग की, लेकिन उनके मुताबिक अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मामला पहली बार 11 सितंबर 2025 को उठाया गया था। निगम के एसडीओ (ओएंडएम), जोन-ए1 को भेजे पत्र में पार्षद ने आरोप लगाया कि वार्ड के ट्यूबवेल खराब होने के बाद ठेकेदार समझौते में तय समय के भीतर उनकी मरम्मत नहीं कर रहा। इसका सीधा असर इलाके की पेयजल व्यवस्था पर पड़ रहा है।
{कहीं 48 घंटे, कहीं 50 घंटे… और एक ट्यूबवेल तो चालू ही नहीं हुआ: पार्षद के पत्र के अनुसार शमशान घाट ट्यूबवेल की खराबी 24 अगस्त 2025 को दर्ज की गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद वह उस समय तक चालू नहीं हुआ था।
वहीं खन्ना कुआं ट्यूबवेल की खराबी 5 सितंबर को दर्ज हुई और 7 सितंबर को ठीक की गई। यानी करीब 48 घंटे का समय लगा। इसी तरह धोबी घाट ट्यूबवेल की खराबी 8 सितंबर को दर्ज हुई और 10 सितंबर को ठीक की गई, जिसमें करीब 50 घंटे लग गए। पार्षद का कहना था कि जब ठेकेदार को मरम्मत के लिए समयसीमा तय करके जिम्मेदारी दी गई है तो उससे अधिक समय लेने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार पेनल्टी क्यों नहीं लगाई जा रही?
{फरवरी में फिर शिकायत, आरोप-कार्रवाई में अधिकारियों की रुचि नहीं: मामला उठाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पार्षद ने 13 फरवरी 2026 को निगम कमिश्नर को दोबारा पत्र भेजा। इसमें उन्होंने पिछली शिकायत का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी ठेकेदार को दंडित करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कमिश्नर से हस्तक्षेप कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
{अगस्त में फिर वही कहानी, 10 दिन बाद भी समस्या पूरी तरह दूर नहीं: इसके बाद 5 अगस्त 2026 को पार्षद ने एक और पत्र निगम कमिश्नर को भेजा। इस बार मामला गौशाला स्थित ट्यूबवेल का था। पार्षद के मुताबिक इसकी खराबी की सूचना 25 जुलाई को दी गई थी, जबकि 4 अगस्त को इसे केवल आंशिक रूप से ठीक किया गया। यानी करीब 10 दिन बाद भी समस्या पूरी तरह दूर नहीं हुई।
{समयसीमा टूटने पर पेनल्टी क्यों नहीं : पार्षद ने सवाल उठाया कि जब ठेकेदार को तय समय के भीतर ट्यूबवेल ठीक करने की जिम्मेदारी दी गई है तो बार-बार देरी के बावजूद उसके खिलाफ पेनल्टी क्यों नहीं लगाई जा रही।
उनका आरोप है कि समय पर कार्रवाई न होने से न केवल लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ती है, बल्कि निगम के साथ हुए समझौते की शर्तों का पालन कराने पर भी सवाल खड़े होते हैं। 11 सितंबर 2025 से 5 अगस्त 2026 तक तीन बार शिकायतें सामने आने के बावजूद यदि ठेकेदार पर
कार्रवाई नहीं हुई है तो सवाल सिर्फ ट्यूबवेलों की मरम्मत का नहीं, बल्कि निगम के अनुबंधों की निगरानी और अधिकारियों की जवाबदेही का भी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.