Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक: विष्णु हत्याकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट और घायल गवाहों की गवाही बनी अहम कड़ी

summer express , रोहतक। विष्णु हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत करने में फोरेंसिक जांच, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की गवाही ने अहम भूमिका निभाई। अदालत में पेश किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्थापित करने की कोशिश की गई कि घटनास्थल से मिले कारतूस पूर्व विधायक बाली पहलवान के आवास से बरामद डबल बैरल गन से ही चलाए गए थे।

उप जिला न्यायवादी गजेंद्र मोर और ललित सहरावत के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से कुल 17 कारतूस बरामद किए थे। जांच के दौरान पूर्व विधायक बाली पहलवान से रिवॉल्वर, राइफल और डबल बैरल गन बरामद की गई थी। इनमें से दो हथियार उन्होंने वारदात के करीब 18 दिन बाद तत्कालीन आईजी के समक्ष आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस को सौंपे थे।

जांच में सामने आया कि पूर्व विधायक के आवास से बरामद डबल बैरल गन और घटनास्थल से मिले कारतूस के बीच फोरेंसिक संबंध पाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बरामद कारतूसों में कुछ कारतूस इसी डबल बैरल गन से चलाए गए थे। इससे अभियोजन पक्ष को घटनास्थल और बरामद हथियार के बीच कड़ी जोड़ने में मदद मिली।

मेडिकल रिपोर्ट भी अभियोजन के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया कि विष्णु और घटना में घायल हुए लोगों को घटनास्थल से बरामद गोलियों से चोटें लगी थीं। इस तरह फोरेंसिक और मेडिकल साक्ष्यों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष मजबूत किया।

घायल गवाहों की गवाही भी बनी अहम आधार

मामले में पुलिस ने 340 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी, जिसमें 52 गवाहों को शामिल किया गया था। बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी समेत छह घायल गवाह अभियोजन पक्ष के लिए महत्वपूर्ण रहे। इन गवाहों ने अदालत में आरोपियों की पहचान की और घटना के संबंध में अपनी गवाही दर्ज कराई।

गवाहों के अनुसार, पूर्व विधायक बाली पहलवान हाथ में रिवॉल्वर लेकर गोलियां चला रहे थे। हालांकि, बचाव पक्ष ने फोरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गोली डबल बैरल गन से चलने की बात सामने आई है।

इस पर पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता तेजवीर अहलावत ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए दलील दी कि आम व्यक्ति के लिए रिवॉल्वर और गन के बीच तकनीकी अंतर स्पष्ट करना जरूरी नहीं है। अभियोजन पक्ष ने इसी आधार पर घायल गवाहों की प्रत्यक्षदर्शी गवाही और फोरेंसिक साक्ष्यों को एक साथ रखते हुए अपना पक्ष अदालत के सामने रखा।

अदालत ने मामले में पूर्व इनेलो विधायक बाली पहलवान समेत सात आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक: विष्णु हत्याकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट और घायल गवाहों की गवाही बनी अहम कड़ी

summer express , रोहतक। विष्णु हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत करने में फोरेंसिक जांच, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की गवाही ने अहम भूमिका निभाई। अदालत में पेश किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्थापित करने की कोशिश की गई कि घटनास्थल से मिले कारतूस पूर्व विधायक बाली पहलवान के...

अंबाला में ऑब्जर्वेशन होम में भावुक हुआ रक्षाबंधन, बच्चों की कलाई पर बंधी राखी

summer express ,अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार है, लेकिन अंबाला के ऑब्जर्वेशन होम में इस बार यह पर्व कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। परिवार से दूर रह रहे बच्चों की कलाई पर जब राखी बांधी गई तो माहौल भावुक हो गया। कई बच्चों को इस दौरान अपने परिवार...

अंबाला में ट्रैक्टर पार्ट्स फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में इसकी आवाज सुनाई दी और कई घरों की खिड़कियों के शीशे...

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.