Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूला
समर न्यूज

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
वहीं, एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘एक राखी पेड़ के नाम’ कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
पुलिसकर्मियों को बांधी गई राखियां छात्राओं ने स्वयं तैयार की थीं। इन्हें बनाने में घरेलू उपयोग की सामग्री और प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण-अनुकूल रक्षाबंधन का संदेश देने के साथ-साथ समाज की सुरक्षा में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।
वहीं, एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘एक राखी पेड़ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में स्थित पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे।
स्वयंसेवकों ने पेड़ों की नियमित देखभाल, संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। उन्होंने संदेश दिया कि जिस प्रकार राखी सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है, उसी प्रकार पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधना प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने दोनों पहलों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना विद्यार्थियों में संवेदनशीलता व मानवीय मूल्यों को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए निरंतर सेवाएं देते हैं, जबकि पेड़ हमारे पर्यावरण और जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए दोनों के प्रति सम्मान और संरक्षण का संकल्प रक्षाबंधन की भावना को और व्यापक बनाता है।
दोनों कार्यक्रमों का आयोजन इन्क्यूबेटर सेल की संयोजक डॉ. खुशबू, डॉ. सुमन बाला, इको क्लब की संयोजक डॉ. नीलम मंडल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय और कृति के नेतृत्व में किया गया। डॉ. पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्पेन में बड़ा बस हादसा, 83 लोग घायल; सात की हालत गंभीर

Summer express, मैड्रिड। स्पेन के बार्सिलोना के निकट एक बस अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। इस दुर्घटना में 83 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हादसा कैटालोनिया क्षेत्र के फोगार्स दे मोंत्क्लूस इलाके में हुआ। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध...

मोगा में घर के बाहर खड़े चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

Summer express, मोगा। पंजाब के मोगा शहर के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर के बाहर खड़े चार युवकों पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो...

चक्रवात ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 125 किमी तक चलेगी हवा

Summer express, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह तूफान तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। तूफान...

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.