Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, 50 से अधिक सफाईकर्मी हिरासत में

Summer express, हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में कचरा उठान व्यवस्था दोबारा शुरू कराने की कोशिश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना किया गया तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मौके पर नारेबाजी करने लगे। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने कर्मचारियों को रास्ते से हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सफाई कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों की गाड़ियों के सामने खड़े होकर उन्हें रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज की बस में बैठाकर मौके से हटाया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच कचरा उठाने वाली गाड़ियों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया।

कार्रवाई के बावजूद कुछ महिला सफाई कर्मचारी मौके पर डटी रहीं और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। पुलिस ने एहतियातन उन्हें एक तरफ रोककर रखा, ताकि कचरा उठान अभियान में किसी तरह की बाधा न आए। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

उधर, शहर के सेक्टर 9-11 क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने बिना किसी विरोध के डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया। यहां कर्मचारियों ने घरों से नियमित तरीके से कचरा एकत्र किया। निगम प्रशासन का प्रयास है कि विरोध और विवाद के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए और घर-घर से कचरा उठान की प्रक्रिया बहाल हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, 50 से अधिक सफाईकर्मी हिरासत में

Summer express, हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में कचरा उठान व्यवस्था दोबारा शुरू कराने की कोशिश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना किया गया तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मौके पर नारेबाजी करने लगे। विरोध बढ़ने...

खेत में बिजली की तार ठीक करते समय करंट लगा, अस्पताल कर्मी की मौत

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बारना निवासी युवक अंकित की खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। अंकित हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार  शाम अंकित खेत...

अंबाला में नाले के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी की इंदिरा कॉलोनी में नाले के पास नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नवजात का शव कपड़ों में लिपटा हुआ था। जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड...

हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए खास मौका, भारत गौरव ट्रेन से होगी दक्षिण भारत यात्रा

Summer express , अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का विशेष अवसर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की ओर से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 13 दिवसीय ‘दक्षिण भारत यात्रा’ कराई जाएगी। ट्रेन 14 नवंबर 2026 को जम्मू से...

हरियाणा में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल से बढ़ी सरकार की मुश्किलें, आमजन परेशान

Summer express ,कैथल (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की लगातार जारी हड़ताल और विरोध-प्रदर्शनों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसका असर अब सरकारी कामकाज के साथ-साथ आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। प्रदेश में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.