Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम बढ़े, शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलो महंगी होगी गैस

summer express , नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत में शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी होने जा रही है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, नई दरें शनिवार सुबह छह बजे से लागू होंगी।

आईजीएल ने बताया कि सीएनजी की जरूरत पूरी करने के लिए बड़ी मात्रा में आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का इस्तेमाल किया जा रहा है। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की हाजिर कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। इसका सीधा असर गैस की खरीद लागत पर पड़ रहा है।

कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और इससे गैस की लागत लगातार बढ़ रही है। बढ़ी हुई लागत की कुछ हद तक भरपाई करने के लिए सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि करना जरूरी हो गया है।

आईजीएल के अनुसार, नई कीमतें शनिवार सुबह छह बजे से प्रभावी होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी का असर दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उन शहरों पर भी पड़ेगा, जहां आईजीएल सीएनजी की आपूर्ति करती है। बढ़ी हुई कीमतों से सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों के मासिक ईंधन खर्च में भी इजाफा होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.