Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट: MCX पर सोना 2,376 रुपये टूटा, चांदी भी 2,504 रुपये लुढ़की

Summer express, नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 31 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में रहे। 5 अक्तूबर डिलीवरी वाला 10 ग्राम सोना 2,376 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,905 रुपये पर पहुंच गया।

इसी तरह 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में 2,504 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद एक किलोग्राम चांदी 2,34,200 रुपये के स्तर पर कारोबार करती नजर आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली।

कीमती धातुओं में गिरावट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर दिखाई दिया। अमेरिका की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के एक द्वीप पर हमले और इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया।

ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.62 फीसदी यानी 2.31 डॉलर बढ़कर 90.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 2.37 फीसदी यानी 1.98 डॉलर की तेजी के साथ 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बाजार की धारणा का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

Summer express/ऊना,राकेश -: नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं, वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। हादसे...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:  हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते...

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, 50 से अधिक सफाईकर्मी हिरासत में

Summer express, हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में कचरा उठान व्यवस्था दोबारा शुरू कराने की कोशिश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना किया गया तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मौके पर नारेबाजी करने लगे। विरोध बढ़ने...

खेत में बिजली की तार ठीक करते समय करंट लगा, अस्पताल कर्मी की मौत

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बारना निवासी युवक अंकित की खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। अंकित हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार  शाम अंकित खेत...

अंबाला में नाले के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी की इंदिरा कॉलोनी में नाले के पास नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नवजात का शव कपड़ों में लिपटा हुआ था। जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.