Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेत में बिजली की तार ठीक करते समय करंट लगा, अस्पताल कर्मी की मौत


Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बारना निवासी युवक अंकित की खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। अंकित हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार  शाम अंकित खेत में काम करने गया था। ट्यूबवेल के पास बिजली की तार ठीक करते समय अचानक उसे करंट लग गया। झटका लगने से वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के मुताबिक अंकित परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा था। उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि छोटा भाई निजी नौकरी करता है। बताया गया कि परिवार अंकित की शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

माता चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र मेले के समापन के बाद छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही...

राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चमकी हमीरपुर की राशी, सुनील शर्मा बिट्टू ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

1500 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक, आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च सरकार से दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मामला Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली हमीरपुर जिले के भिड़ा गांव की बेटी राशी ने अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश...

बठिंडा के डूमवाली गांव में दीवार पर लिखा ‘चिट्टा ही चिट्टा’, नशे की बिक्री को लेकर लोगों में रोष

Summer express, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के डूमवाली गांव की नरसिंह कॉलोनी में नशे की कथित खुलेआम बिक्री को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आया है। शनिवार रात एक मकान की दीवार पर ‘चिट्टा ही चिट्टा’ लिखकर इलाके में नशे की समस्या के खिलाफ विरोध जताया गया। दीवार पर लिखे इस संदेश ने एक...

केरल में जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज से स्कूटर को टक्कर, 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Summer express, केरल। केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि मर्सिडीज-बेंज कार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग बेटा चला रहा था। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर...

पंजाब की चीनी मिल में मशीन की चपेट में आने से बिहार के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express, सहरसा। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए बिहार के एक प्रवासी श्रमिक की पंजाब में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सहरसा जिले के बटराहा वार्ड नंबर 35 निवासी 36 वर्षीय बिपिन कुमार यादव गुरदासपुर स्थित चीनी मिल में काम करते समय मशीन की चपेट में आ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.