Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में नाले के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी की इंदिरा कॉलोनी में नाले के पास नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नवजात का शव कपड़ों में लिपटा हुआ था।

जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी के पास नाले के बाहर एक नवजात का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में शव एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया नवजात के लड़का होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को नाले के पास कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह रही। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में कचरा उठान को लेकर हंगामा, 50 से अधिक सफाईकर्मी हिरासत में

Summer express, हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में कचरा उठान व्यवस्था दोबारा शुरू कराने की कोशिश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना किया गया तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और मौके पर नारेबाजी करने लगे। विरोध बढ़ने...

खेत में बिजली की तार ठीक करते समय करंट लगा, अस्पताल कर्मी की मौत

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बारना निवासी युवक अंकित की खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। अंकित हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार  शाम अंकित खेत...

अंबाला में नाले के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी की इंदिरा कॉलोनी में नाले के पास नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नवजात का शव कपड़ों में लिपटा हुआ था। जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड...

हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए खास मौका, भारत गौरव ट्रेन से होगी दक्षिण भारत यात्रा

Summer express , अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का विशेष अवसर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की ओर से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 13 दिवसीय ‘दक्षिण भारत यात्रा’ कराई जाएगी। ट्रेन 14 नवंबर 2026 को जम्मू से...

हरियाणा में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल से बढ़ी सरकार की मुश्किलें, आमजन परेशान

Summer express ,कैथल (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की लगातार जारी हड़ताल और विरोध-प्रदर्शनों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसका असर अब सरकारी कामकाज के साथ-साथ आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। प्रदेश में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.