Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:  हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक नई चुनौती भी है।

पुष्पा राणा ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी मिलने पर AKFI के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम से देश की करोड़ों लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं और उनका सबसे बड़ा लक्ष्य एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।उन्होंने बताया कि कप्तानी मिलने से उनके गृह क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल है। पुष्पा के माता-पिता का सपना था कि उनकी बेटी एक दिन भारतीय टीम की कप्तान बने। अब यह सपना पूरा होने से परिवार बेहद खुश है।पुष्पा राणा इससे पहले साउथ एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि टीम पिछले करीब पांच से छह महीने से लगातार कैंप में तैयारी कर रही है। खिलाड़ियों को सुबह फिटनेस, जबकि शाम के सत्र में स्किल, तकनीक और मैच के दबाव से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है।पुष्पा के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और चीनी ताइपे जैसी टीमें मजबूत चुनौती पेश करती हैं। ऐसे में किसी भी प्रतिद्वंद्वी को कमजोर आंकना टीम की रणनीति का हिस्सा नहीं होगा। कोचिंग स्टाफ हर खिलाड़ी की कमियों और खूबियों पर काम कर रहा है। टीम पूरी मेहनत के साथ मैदान में उतरेगी और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का प्रयास करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.