Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -: कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से कांगड़ा और चंडीगढ़ के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कांगड़ा एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि लगभग 13-14 दिनों के अंतराल के बाद चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा बहाल की जा रही है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार इंडिगो की उड़ान दिल्ली से उड़ान भरकर करीब 12:45 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां कुछ समय रुकने के बाद विमान करीब 1:10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा।इसके बाद यही विमान चंडीगढ़ से करीब 3:50 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगा। कांगड़ा में निर्धारित ठहराव के बाद विमान करीब 4:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इस समय-सारणी से दिल्ली, कांगड़ा और चंडीगढ़ के बीच यात्रियों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।अमित सकलानी के मुताबिक, पिछले दिनों उड़ान सेवा प्रभावित होने के पीछे मौसम खराब होना और यात्रियों का पर्याप्त लोड नहीं मिलना प्रमुख कारण रहे। इन परिस्थितियों के चलते चंडीगढ़ सेक्टर की उड़ान को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। अब परिस्थितियों में सुधार के बाद इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा बहाल होने से विशेष रूप से व्यापार, नौकरी, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस रूट पर हवाई सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.