Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अक्षय शर्मा के घर मिलने पहुंचे विजय सांपलाचाय की चुस्कियों के साथ पंजाब के मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express ,अमृतसर । अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के घर पर खास तौर पर मुलाकात के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला पहुंचे। इस दौरान अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच स्नेहपूर्ण मुलाकात हुई।

अक्षय शर्मा ओर विजय सांपला की इस विशेष मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और पंजाब से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अक्षय शर्मा ने कहा कि विजय सांपला का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है ओर आगे भी निभाता रहेगा। उनका मार्गदर्शन हमेशा ही न की राजनीतिक करियर में बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी बेहद विश्वसनीय है। इन्होंने कहा कि विजय सांपला जी बेहद कर्मठ नेता हैं जो कि पार्टी के साथ साथ पंजाब की भलाई के लिए भी लगातार कई वर्षों से काम करते आ रहे हैं।
इस अवसर पर नितिन गुप्ता (नन्नू), जिला अध्यक्ष, होशियारपुर, सचिन बासी, को-कन्वीनर, एनजीओ सेल पंजाब तथा राजन गुप्ता (मिंटू), प्रधान, ट्रेडर्स एसोसिएशन होशियारपुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अक्षय शर्मा ने अपने निवास पर पहुंचे सभी सम्मानित नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात बेहद आत्मीय रही और पंजाब के विकास, संगठन तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लॉटरी व्यवस्था पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले- जनता पर आर्थिक बोझ डालने की तैयारी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित लॉटरी व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर पहुंचे सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर इस मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Summer express /शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर, संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट...

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- गुंडागर्दी चरम पर

अंकुर कपूर ,चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गुंडागर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पेटवाड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम...

गुरुग्राम में गाय के साथ अमानवीय कृत्य, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की अमर कॉलोनी में गाय के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज...

हरियाणा में आयुष्मान योजना पर संकट, 400 से अधिक निजी अस्पतालों ने शुरू की सांकेतिक हड़ताल

summer express, हिसार। हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों ने बकाया भुगतान जारी न होने के विरोध में मंगलवार, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर प्रदेश के 400 से अधिक निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज की सेवाएं प्रभावित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.