Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- गुंडागर्दी चरम पर

अंकुर कपूर ,चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गुंडागर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पेटवाड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम बताया।

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष के हर मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों को भी अपनी बात रखने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता सरकार की कथित मनमानी के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

पेटवाड़ ने दलित नेताओं की रैलियों के बाद कथित तौर पर किए जाने वाले ‘शुद्धिकरण’ को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं भाजपा की मानसिकता और दलित समाज के प्रति उसके रवैये को दर्शाती हैं।

कांग्रेस विधायक ने सफाई कर्मचारियों, फायर ब्रिगेड कर्मियों और कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के बजाय सरकार उनकी आवाज को नजरअंदाज कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।

जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है और पार्टी सरकार की कथित तानाशाही के आगे झुकने वाली नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- गुंडागर्दी चरम पर

अंकुर कपूर ,चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गुंडागर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पेटवाड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम...

गुरुग्राम में गाय के साथ अमानवीय कृत्य, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की अमर कॉलोनी में गाय के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज...

हरियाणा में आयुष्मान योजना पर संकट, 400 से अधिक निजी अस्पतालों ने शुरू की सांकेतिक हड़ताल

summer express, हिसार। हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों ने बकाया भुगतान जारी न होने के विरोध में मंगलवार, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर प्रदेश के 400 से अधिक निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज की सेवाएं प्रभावित...

फतेहाबाद में युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला, बाइक को टक्कर मारकर डंडों से पीटा

Summer express, फतेहाबाद । फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में भोड़िया खेड़ा निवासी एक युवक पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पहले युवक की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसके गिरते ही डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट...

कैथल में सफाई कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पेहवा चौक पर फूंका पुतला

Summer express , कैथल (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी रहने से प्रदेश की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जमा हो रही गंदगी के कारण संक्रमण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.