Summer express , गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की अमर कॉलोनी में गाय के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विक्की गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था। वीडियो में एक व्यक्ति अमर कॉलोनी में गली के बाहर बैठी गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दे रहा था। यह वीडियो उनके ग्रुप में भी पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो की जांच की और घटनास्थल की पहचान अमर कॉलोनी के रूप में की। पुलिस टीम ने इलाके में पहुंचकर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति गली के बाहर दिखाई दिया है।
पुलिस के अनुसार, वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना में शामिल व्यक्ति के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई जा सके।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।