Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में आयुष्मान योजना पर संकट, 400 से अधिक निजी अस्पतालों ने शुरू की सांकेतिक हड़ताल

summer express, हिसार। हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों ने बकाया भुगतान जारी न होने के विरोध में मंगलवार, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर प्रदेश के 400 से अधिक निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज की सेवाएं प्रभावित हुईं। इससे योजना के लाभार्थियों को निजी अस्पतालों में उपचार कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि सरकार की ओर से पिछले करीब छह महीने से आयुष्मान योजना का बजट जारी नहीं किया गया है। इसके चलते अस्पतालों का भुगतान लगातार लंबित होता जा रहा है। अस्पताल संचालकों के अनुसार, अकेले हिसार जिले के निजी अस्पतालों का करीब 250 करोड़ रुपये और पूरे प्रदेश के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों का लगभग 1,200 करोड़ रुपये बकाया है।

आईएमए के हिसार जिलाध्यक्ष डॉ. गुरनीश सिंह ने बताया कि लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण निजी अस्पतालों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। अस्पतालों को दवाइयों की खरीद, कर्मचारियों के वेतन और रोजमर्रा के संचालन से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मुश्किल आ रही है। ऐसे में बकाया राशि जारी करवाने के लिए सांकेतिक हड़ताल का फैसला लिया गया है।

हड़ताल के चलते आयुष्मान कार्डधारकों को निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है। गंभीर बीमारियों और सुपर स्पेशलिटी उपचार के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर मरीजों को परेशानी हो सकती है। उन्हें इलाज का खर्च स्वयं उठाना पड़ सकता है या सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए जाना पड़ सकता है।

हिसार जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 40 सरकारी और 84 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। निजी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सरकारी अस्पतालों और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को अलर्ट पर रखा है। आयुष्मान भारत योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पूनिया ने बताया कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

डॉ. पूनिया ने निजी अस्पताल संचालकों से मरीजों के हित को प्राथमिकता देते हुए आपातकालीन सेवाएं जारी रखने और गंभीर मरीजों के इलाज में बाधा नहीं डालने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हड़ताल के दौरान भी गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

निजी अस्पताल संचालकों की मुख्य मांग आयुष्मान योजना के तहत लंबे समय से लंबित भुगतान जारी करना है। उनका कहना है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं होने तक अस्पतालों पर आर्थिक दबाव बना रहेगा। अस्पताल संचालकों ने सरकार से जल्द से जल्द लंबित भुगतान जारी कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में गाय के साथ अमानवीय कृत्य, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की अमर कॉलोनी में गाय के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज...

हरियाणा में आयुष्मान योजना पर संकट, 400 से अधिक निजी अस्पतालों ने शुरू की सांकेतिक हड़ताल

summer express, हिसार। हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों ने बकाया भुगतान जारी न होने के विरोध में मंगलवार, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर प्रदेश के 400 से अधिक निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज की सेवाएं प्रभावित...

फतेहाबाद में युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला, बाइक को टक्कर मारकर डंडों से पीटा

Summer express, फतेहाबाद । फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में भोड़िया खेड़ा निवासी एक युवक पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पहले युवक की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसके गिरते ही डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट...

कैथल में सफाई कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पेहवा चौक पर फूंका पुतला

Summer express , कैथल (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी रहने से प्रदेश की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जमा हो रही गंदगी के कारण संक्रमण...

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Summer Express, नई दिल्ली। गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने कुछ समय के लिए ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की। विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.