Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

Summer express /शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है, लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की अब तक लगभग 13 बार राजनीतिक लॉन्चिंग की जा चुकी है, मगर हर प्रयास के बाद उन्हें निराशा ही हाथ लगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जितनी बार राहुल गांधी को नए तरीके से राजनीतिक तौर पर आगे बढ़ाने की कोशिश करती है, उतनी ही बार जनता अपने फैसले से उन्हें जवाब देती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस के नेतृत्व में सक्रिय रहेंगे, तब तक भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कांग्रेस को अपनी नेतृत्व रणनीति पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के धरने में शामिल होने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के संवैधानिक पद पर आसीन होते हैं और जनता उनसे प्रशासन तथा प्रदेश की समस्याओं के समाधान की अपेक्षा करती है। ऐसे में मुख्यमंत्री का स्वयं धरने में शामिल होना उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलन का हिस्सा बनने के बजाय बातचीत और लोकतांत्रिक माध्यमों से समस्याओं का समाधान करना चाहिए।पेंशनरों के आंदोलन को लेकर जयराम ठाकुर ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं। उम्रदराज पेंशनरों को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़े, यह सरकार के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।उन्होंने कहा कि विपक्ष पेंशनरों की समस्याओं और मांगों को विधानसभा में मजबूती से उठाएगा। सरकार को पेंशनरों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी जायज मांगों का समाधान निकालना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Summer Express, नई दिल्ली। गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने कुछ समय के लिए ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की। विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

Summer express /शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है, लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा...

जालंधर में भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया के कार्यक्रम से पहले AAP का प्रदर्शन, लायंस भवन के बाहर धरना

summer express , जालंधर। भाजपा के पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जालंधर दौरे को लेकर मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। पूनिया के लायंस भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

Summer express /चम्बा, मंजूर पठान -:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा...

अगस्त में पंजाब में 39 फीसदी कम बारिश, 4 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Summer express , अमृतसर। पंजाब में इस बार मानसून उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अगस्त महीने में प्रदेश में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सामान्य बारिश 146.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि इस दौरान केवल 88.7 मिलीमीटर बारिश हुई। जून से अगस्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.