Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया के कार्यक्रम से पहले AAP का प्रदर्शन, लायंस भवन के बाहर धरना

summer express , जालंधर। भाजपा के पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जालंधर दौरे को लेकर मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। पूनिया के लायंस भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. सतीश पूनिया की आज लायंस भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा टीम के साथ संगठनात्मक बैठक और सभी जिलों के इंचार्ज व को-इंचार्ज के साथ भी चर्चा होनी है। बैठकों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसी बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लायंस भवन से करीब 100 मीटर पहले धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में सज्जन कुमार का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सिख विरोधी हिंसा के दौरान भाजपा की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही है।

प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। लायंस भवन की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वहीं, भाजपा नेताओं के अनुसार लायंस भवन में होने वाली सभी बैठकें पहले से निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम का हिस्सा हैं। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जानी है।

राजनीतिक प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी ने सरकार और भाजपा को कर्मचारियों तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी घेरा। आप नेताओं ने सफाई कर्मचारियों, फायर ब्रिगेड कर्मियों और कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के साथ-साथ युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।

जालंधर में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम से पहले हुए इस प्रदर्शन के कारण इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Summer Express, नई दिल्ली। गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने कुछ समय के लिए ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की। विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

Summer express /शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है, लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा...

जालंधर में भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया के कार्यक्रम से पहले AAP का प्रदर्शन, लायंस भवन के बाहर धरना

summer express , जालंधर। भाजपा के पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जालंधर दौरे को लेकर मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। पूनिया के लायंस भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

Summer express /चम्बा, मंजूर पठान -:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा...

अगस्त में पंजाब में 39 फीसदी कम बारिश, 4 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Summer express , अमृतसर। पंजाब में इस बार मानसून उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अगस्त महीने में प्रदेश में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सामान्य बारिश 146.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि इस दौरान केवल 88.7 मिलीमीटर बारिश हुई। जून से अगस्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.