Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री मान के बठिंडा दौरे से पहले धमकी, सुरक्षा कड़ी

समर न्यूज | बठिंडा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के 5 से 7 सितंबर तक प्रस्तावित बठिंडा दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हाल में मिले धमकी भरे ईमेल में 5 सितंबर को बठिंडा में मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसके अलावा जिले में कुछ स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
सीएम 5 सितंबर को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 6 सितंबर को घुद्दा और 7 सितंबर को मेहराज में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के 5 और 6 सितंबर की रात बठिंडा में ठहरने की योजना है। उद्घाटन समारोह में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का विशेष मार्च-पास्ट भी होगा। बठिंडा के पुलिस अधीक्षक (शहर) आसवंत सिंह धालीवाल ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ रात में गश्त भी तेज की गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों और उनके आसपास सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है।
{धमकी वाले ईमेल की जांच..
26 अगस्त को जिला अदालत परिसर, जिला प्रशासनिक परिसर और कुछ शिक्षण संस्थानों को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले थे। तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और पुलिस ने इन्हें फर्जी बताया था। हालांकि, इन्हीं संदेशों में मुख्यमंत्री को 5 सितंबर को निशाना बनाने की धमकी भी शामिल थी। पुलिस ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है। 24 अगस्त को जिले में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे दिलावर सिंह की प्रशंसा वाले नारे भी कुछ स्थानों पर मिले थे, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। इन घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.