Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश

समर न्यूज | चंडीगढ़/नई दिल्ली

पंजाब के तरनतारन जिले में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने सख्त रुख अपनाया है।
आयोग ने संबंधित अधिकारियों को मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कदम उठाने और इसकी कार्रवाई की स्थिति रिपोर्ट पांच दिनों के भीतर आयोग को सौंपने की अनुशंसा की है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में मामले की सुनवाई हुई। पंजाब पुलिस की ओर से डीएसपी हरप्रीत सिंह तथा डीएसपी, ईओ एवं साइबर क्राइम गुलजार सिंह सुनवाई में उपस्थित रहे।
याचिकाकर्ता और स्वर्गीय बूटा सिंह के पुत्र सरबजोत सिंह भी आयोग के समक्ष मौजूद रहे।
दोनों पक्षों को सुनने और उपलब्ध रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद आयोग ने पिछली सुनवाई में दिए गए निर्देशों के बावजूद जांच में देरी, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता जताई।
आयोग के अनुसार, पांच मई को हुई पिछली सुनवाई में मामले की जांच निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने की अनुशंसा की गई थी। इसके अलावा सरबजोत सिंह की ओर से कथित आरोपियों से धमकी भरे फोन कॉल मिलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने उन्हें और उनके आश्रितों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 15ए के तहत सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से 30 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी थी।
सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि उसके पूर्व निर्देशों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है। लगातार हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने संबंधित अधिकारियों को कानून के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अनुशंसा की। साथ ही गिरफ्तारी के संबंध में की गई कार्रवाई की स्थिति पांच दिनों के भीतर आयोग को देने को कहा है।
आयोग ने जांच जल्द पूरी कर सक्षम न्यायालय के समक्ष बिना किसी और अनावश्यक देरी के आरोप-पत्र दाखिल करने की भी अनुशंसा की है। इसके अलावा जांच और गिरफ्तारी में हुई देरी के लिए जिम्मेदारी तय करने की बात कही गई है। आयोग ने कहा कि यदि जांच अधिकारी या संबंधित अधिकारियों की ओर से कर्तव्य निर्वहन में जानबूझकर लापरवाही सामने आती है तो कानून के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 4 के तहत कार्रवाई पर भी विचार करने को कहा गया है।

याचिकाकर्ता को सुरक्षा देने की अनुशंसा

सरबजोत सिंह की सुरक्षा के मुद्दे को भी आयोग ने गंभीरता से लिया। कथित धमकियों को देखते हुए आयोग ने पंजाब और दिल्ली, दोनों स्थानों पर उन्हें और उनके आश्रितों को तत्काल और पर्याप्त पुलिस सुरक्षा देने की अनुशंसा की है। आयोग ने कहा कि पीड़ितों, शिकायतकर्ताओं, गवाहों और उनके आश्रितों की सुरक्षा महत्वपूर्ण वैधानिक संरक्षण है। संबंधित अधिकारियों का दायित्व है कि याचिकाकर्ता बिना भय, दबाव, धमकी या प्रताड़ना के मामले को आगे बढ़ा सके।

30 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

आयोग ने अपनी अनुशंसाओं पर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग ने जांच और गिरफ्तारी में अनावश्यक देरी पर जवाबदेही तय करने की भी अनुशंसा की है। यदि संबंधित अधिकारियों की ओर से जानबूझकर लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई पर भी विचार किया जा सकता है।

विवाद होने पर वड़िंग ने मांगी थी माफी

तरनतारन में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह का जिक्र करते हुए कथित तौर पर उनके रंग पर टिप्पणी की थी और कहा था कि इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें देश का गृहमंत्री बनाया। उनके बयान के बाद अनुसूचित जाति समुदाय और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। बूटा सिंह के पुत्र सरबजोत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू हुई। विवाद बढ़ने के बाद राजा वड़िंग ने बूटा सिंह के संबंध में की गई टिप्पणी पर बिना शर्त माफी भी मांगी थी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश

समर न्यूज | चंडीगढ़/नई दिल्ली पंजाब के तरनतारन जिले में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने सख्त रुख अपनाया है।आयोग ने संबंधित अधिकारियों को मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- भाजपा ने शुरू किया तानाशाही का नया ट्रेंड

Summer express/शिमला, संजू-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को शिमला में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समीप प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और एफआईआर तत्काल वापस लेने...

चिंतपूर्णी मंदिर के फंड पर हाईकोर्ट की रोक का मुद्दा सदन में गूंजा, MLA सुदर्शन बबलू ने सरकार से मांगी पहल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को चिंतपूर्णी मंदिर के फंड को सामाजिक कल्याण और शिक्षा के कार्यों में खर्च करने का मामला सदन में उठा। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सरकार से मंदिर की आय से स्थानीय जनकल्याण के कार्यों के लिए आर्थिक सहायता बहाल करने...

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 27वें दिन भी जारी, शहर में कूड़े के ढेर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर ब्रिगेड कर्मियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल 27वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से अंबाला शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। बाजारों, गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे अब...

हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिले, विधानसभा विवाद पर सौंपा ज्ञापन

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा और तेज कर दिया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष से मुलाकात की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.