Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

Summer express राहुल चावला/ मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई। अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से हुए जान-माल के नुकसान और इसके संभावित पर्यावरणीय कारणों पर चर्चा की गई।प्रेस ब्रीफिंग में वक्ताओं ने चीन की ओर से बाढ़ से संबंधित आंकड़ों और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी सार्वजनिक किए जाने को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि बाढ़ में हुई मौतों, प्रभावित गांवों और संपत्ति को हुए नुकसान की पूरी एवं स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। उन्होंने तिब्बत में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों, जल संसाधनों के दोहन और पर्यावरणीय बदलावों को लेकर भी गंभीर चिंता जताई।

तिब्बत नीति संस्थान के पर्यावरण एवं विकास विभाग की शोधकर्ता धोंडुप ने कहा कि तिब्बत में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हो रहा बुनियादी ढांचे का विकास वहां के नाजुक पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि तिब्बत को एशिया का ‘वॉटर टावर’ माना जाता है और यहां से निकलने वाली कई प्रमुख नदियां भारत समेत एशिया के बड़े हिस्से की जल व्यवस्था से जुड़ी हैं।धोंडुप के अनुसार, तिब्बत में प्राकृतिक संसाधनों और नदी तंत्र में होने वाले बदलावों का असर सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव पड़ोसी देशों और करोड़ों लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे में बाढ़ और पर्यावरणीय घटनाओं से जुड़े आंकड़ों को सार्वजनिक करना बेहद जरूरी है।प्रेस ब्रीफिंग में चीन से फ्लैश फ्लड में हुई मौतों, प्रभावित क्षेत्रों, विस्थापित लोगों और आर्थिक नुकसान की सटीक, विस्तृत और पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई। वक्ताओं ने क्षेत्रीय जल सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक निगरानी और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

Summer express राहुल चावला/ मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई। अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में...

लॉटरी व्यवस्था पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले- जनता पर आर्थिक बोझ डालने की तैयारी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित लॉटरी व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर पहुंचे सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर इस मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Summer express /शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर, संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट...

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- गुंडागर्दी चरम पर

अंकुर कपूर ,चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गुंडागर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पेटवाड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम...

गुरुग्राम में गाय के साथ अमानवीय कृत्य, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की अमर कॉलोनी में गाय के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.