Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लॉटरी व्यवस्था पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले- जनता पर आर्थिक बोझ डालने की तैयारी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित लॉटरी व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर पहुंचे सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर इस मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता को राहत देने के बजाय सरकार उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयारी कर रही है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जिनसे आम लोगों को आर्थिक राहत मिले और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हों। उन्होंने कहा कि महंगाई और आर्थिक परेशानियों के बीच गरीब तथा मध्यम वर्ग पहले ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में लॉटरी जैसी व्यवस्था को बढ़ावा देना जनता के हित में नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने  प्रदेश सरकार से सवाल किया कि राजस्व बढ़ाने के लिए ऐसे रास्ते क्यों तलाशे जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ सकता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार को प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए दीर्घकालिक और ठोस कदम उठाने चाहिए। पर्यटन, उद्योग, रोजगार और विकास के क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर राज्य की आय को मजबूत किया जा सकता है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को अपने चुनावी वादों को पूरा करने और जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार की नीतियों का विरोध करने से पीछे नहीं हटेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.