Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर हादसा: यमुना में बहे दोनों जवानों के शव बरामद

Summer express , यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज पर सैन्य अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में लापता हुए भारतीय सेना के दोनों जवानों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद सेना, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियों की ओर से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी अभियान के दौरान एक जवान का शव देर रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बरथा गांव के पास यमुना नदी से बरामद हुआ, जबकि दूसरे जवान का शव भी तलाश लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम हथिनीकुंड बैराज के अपस्ट्रीम क्षेत्र में पैरा स्पेशल फोर्स के जवान वाटरमैनशिप और बाढ़ राहत-बचाव का नियमित अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान जवान हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में मौजूद एक मोटर बोट पर उतरे। बताया गया कि डेंजर जोन के पास पहुंचने के दौरान मोटर बोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और उसका इंजन बंद हो गया। नदी की तेज धारा के कारण बोट अपना संतुलन खो बैठी और पलट गई। इसके बाद उसमें सवार जवान नदी में गिर गए।

हादसे के तुरंत बाद तीन जवान लाइफ जैकेट की मदद से करीब 600 मीटर तक तैरते हुए पश्चिमी यमुना नहर के गेट तक पहुंचे और सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं दो जवान यमुना के बेहद तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए थे।

दोनों जवानों की तलाश के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एयरफोर्स, हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने अभियान में हिस्सा लिया। नदी के आसपास के बड़े क्षेत्र में हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई निगरानी की गई, जबकि गोताखोरों की टीमें लगातार नदी में तलाशी अभियान चलाती रहीं।

कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहले जवान का शव सहारनपुर के बरथा गांव के पास मिला। इसके बाद दूसरे जवान का शव भी बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर हादसा: यमुना में बहे दोनों जवानों के शव बरामद

Summer express , यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज पर सैन्य अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में लापता हुए भारतीय सेना के दोनों जवानों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद सेना, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियों की ओर से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी अभियान के दौरान एक...

नांगल चौधरी में जोहड़ में मिला पूर्व सरपंच का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Summer express , महेंद्रगढ़। नांगल चौधरी कस्बे के अकड़ बम जोहड़ में गुरुवार सुबह पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी मालाराम चौधरी का शव पानी में तैरता मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव...

दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान का पहला चरण 90% पूरा, 70 बड़े एनक्लोजर में दिखेंगे वन्यजीव

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांगड़ा जिले के बनखंडी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे नॉर्थ इंडिया के पहले दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना के पहले चरण का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को अगले एक से दो महीने...

बीमारी के बावजूद विधानसभा पहुंचे विधायक सुखराम चौधरी, बोले- पांवटा साहिब के साथ सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बीमारी के बावजूद सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। चौधरी ने कहा कि वह पिछले करीब चार महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, लेकिन विधानसभा का प्रत्येक सत्र जनता...

असम में पुलिसकर्मी ने दो साथी जवानों को मारी गोली: दोनों की मौत, जांच शुरू

दिसपुर। असम के कामरूप जिले में पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। असम-मेघालय सीमा के पास गमेरिमुरा पुलिस आउटपोस्ट में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपने ही दो साथी पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोलीबारी में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना गुरुवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.