Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नांगल चौधरी में जोहड़ में मिला पूर्व सरपंच का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Summer express , महेंद्रगढ़। नांगल चौधरी कस्बे के अकड़ बम जोहड़ में गुरुवार सुबह पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी मालाराम चौधरी का शव पानी में तैरता मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मालाराम चौधरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पूर्व सरपंच का शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जोहड़ के पास जमा हो गए। मालाराम चौधरी के निधन की सूचना से उनके परिचितों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने अकड़ बम जोहड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोहड़ के आसपास पर्याप्त रेलिंग, तारबंदी और चेतावनी बोर्ड नहीं होने के कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोहड़ के चारों ओर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 15 दिन पहले भी एक व्यक्ति जोहड़ में गिर गया था, जिसे ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इससे करीब पांच महीने पहले भी एक अन्य व्यक्ति के जोहड़ में गिरने की घटना सामने आई थी और ग्रामीणों ने उसे तैरकर बचाया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बावजूद स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जोहड़ के चारों तरफ मजबूत रेलिंग और तारबंदी कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। इसके अलावा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य हादसे की आशंका को कम किया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को किसी और दुर्घटना का इंतजार किए बिना तत्काल सुरक्षा उपाय करने चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.