Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने प्रशासन को घेरा

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुश
समर न्यूज | मोहाली
मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कमी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की वीआईपी ड्यूटी, धरनों और रूट ड्यूटी में तैनाती के कारण आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।
बेदी ने सेक्टर-80 में बीती रात एक दुकान पर हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मोहाली में गोलीबारी, स्नैचिंग, चोरी और लूटपाट की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि मोहाली एक महत्वपूर्ण कारोबारी और निवेश केंद्र है। यहां गमाडा की ओर से जमीनों की बिक्री से सरकार को बड़ा राजस्व मिलता है और लगातार बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है। ऐसे में यदि शहर में अपराध और असुरक्षा का माहौल बना रहता है तो इसका सीधा असर नए निवेश और शहर के विकास पर पड़ सकता है।
कुलजीत सिंह बेदी ने शहर में नशे की उपलब्धता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाहर से पीजी में रहने आने वाले युवाओं को थोड़े समय में यह पता चल जाता है कि नशा कहां उपलब्ध है, ऐसे में पुलिस नशे की सप्लाई करने वाले स्रोतों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
बेदी ने कहा कि चंडीगढ़ में पुलिस बल की संख्या हजारों में है, जबकि मोहाली समेत पूरे जिले में पुलिसकर्मियों की संख्या उसके मुकाबले काफी कम है। दूसरी ओर मोहाली की आबादी, कारोबारी गतिविधियां और शहरी विस्तार लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल उसी अनुपात में नहीं बढ़ा, जिससे थानों की नियमित पुलिसिंग और अपराध रोकने का काम प्रभावित हो रहा है। पूर्व डिप्टी मेयर ने कहा कि मोहाली में अक्सर वीआईपी दौरे, रूट और विभिन्न धरनों के कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात करना पड़ता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने प्रशासन को घेरा

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीमोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कमी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की वीआईपी ड्यूटी, धरनों और रूट ड्यूटी में...

पूर्व डीजीपी के घर एएसआई की गोलियां लगने से मौत

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी अर्पित शुक्ला के मोहाली स्थित सरकारी आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह करीब छह बजे सेक्टर-85 स्थित वेव एस्टेट में हुई। मृतक की पहचान एएसआई ओंकार सिंह के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार...

भूमि पूजन कार्यक्रम में लगते रहे हुक्के के कशशिकायत के 24 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

एसपी सिटी ने मांगे थे फोटो-वीडियो, सबूत देने के बाद भी पुलिस की चुप्पी बरकरार, जांच में हो रही देरी रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर उठ रहे सवालसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-66 स्थित इवॉक अंटालिया में भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान हुक्का चलाए जाने का मामला अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल...

लोअर सिमिट्री में कुत्तों का आतंक, चार दिन में 15 लोगों को काटा..मेयर और निगम आयुक्त से डॉग शेल्टर बनाने की मांग

Summer express/शिमला,संजू-: राजधानी के सिमिट्री और लोअर सिमिट्री क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले चार दिनों में कुत्ते करीब 10 से 15 लोगों को काट चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल और ट्यूशन भेजने...

धर्मशाला OSA के सेंचुरी सेलिब्रेशन में होगा रैफल ड्रॉ, जरूरतमंदों की मदद के लिए जुटाया जाएगा फंड

Summer express/राहुल चावला ,धर्मशाला -:धर्मशाला ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (OSA) अपने सेंचुरी सेलिब्रेशन के तहत फिलैंथ्रोपिक गतिविधियां आयोजित करने जा रही है। इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर रैफल ड्रॉ आयोजित किया जाएगा।वहीं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रदेश में ड्रॉ, लकी ड्रॉ या रैफल ड्रॉ जैसी गतिविधियां आयोजित करने का अधिकार रेडक्रॉस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.