Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में शराब ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से हमला, दो गिरफ्तार

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -: सोलन के माल रोड स्थित आनन्द कॉम्प्लेक्स में शराब के ठेके से जुड़े विवाद के दौरान एक सेल्समैन पर बेलचे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस के अनुसार, घटना 3 सितंबर की रात करीब 9:50 बजे की है। सदर थाना सोलन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, दो युवकों पंकज और अभिषेक की सेल्समैन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि पंकज ने बेलचे से पंकज कुमार शर्मा के सिर पर तीन से चार वार कर दिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घायल को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (SFSL) की टीम की मदद से मौके से आवश्यक भौतिक साक्ष्य भी जुटाए गए। इसके अलावा, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज चीनटा (22), निवासी खडान, हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर और अभिषेक कुमार (23), निवासी खडान, हरिपुरधार, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस दोनों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हमले की वजह शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ हुई कहासुनी सामने आई है।दोनों आरोपियों को 4 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में शराब ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से हमला, दो गिरफ्तार

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -: सोलन के माल रोड स्थित आनन्द कॉम्प्लेक्स में शराब के ठेके से जुड़े विवाद के दौरान एक सेल्समैन पर बेलचे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें...

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम आदेश: सुरेंद्र वशिष्ठ की HIMUDA CEO नियुक्ति पर उठे सवाल, योग्य अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश

Summer express शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HIMUDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने सुरेंद्र वशिष्ठ की CEO पद पर नियुक्ति को निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुरूप नहीं माना है। इसके साथ ही...

अभय चौटाला के बयान पर ढांडा खाप का पलटवार, महिपाल ढांडा के समर्थन में उतरे देवव्रत

Summer express, जींद। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की ओर से शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद हरियाणा में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। अभय चौटाला ने अपने बयान में महिपाल ढांडा को जाट समाज पर कलंक बताया था। इस टिप्पणी पर ढांडा खाप ने कड़ी नाराजगी जताते...

सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद तनाव: कुंडली-सिंघु रोड जाम, परिजनों ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Summer express , सोनीपत। दिल्ली के नरेला क्षेत्र में सोनीपत के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) की हत्या के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हत्या से आक्रोशित नाहरी गांव के ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को कुंडली-सिंघु रोड पर प्रदर्शन करते हुए यातायात रोक दिया। सैकड़ों महिला और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मौके पर...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

कुरुक्षेत्र में मंदिर की पार्किंग में युवक-महिला की मौत :जहरीला पदार्थ निगलने से गई जान, युवती पर केस

Summer express , कुरुक्षेत्र। मंदिर की पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना  शाम की बताई जा रही है। दोनों की हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.