Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में इको-टूरिज्म को मिलेगा विस्तार, 50 नई साइट्स विकसित करने की तैयारी

Summer express ,राहुल चावला, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में इको-टूरिज्म को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पर काम तेज हो गया है। धर्मशाला में 5 से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश में मौजूदा इको-टूरिज्म गतिविधियों के विस्तार के साथ नई साइट्स विकसित करने पर विशेषज्ञों, अधिकारियों और आम लोगों के साथ चर्चा होगी। कार्यक्रम के आयोजन में पिंक मीडिया क्रिएशंस भी सहयोग कर रहा है।

इको-टूरिज्म सोसायटी के सीईओ एवं आईएफएस अधिकारी के. थिरुमल ने बताया कि कार्यशाला में एक दिन विशेष रूप से इको-टूरिज्म के विकास के लिए रखा गया है। इसमें वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी, सोसायटी की कार्यकारिणी एवं सामान्य सदस्य, विशेषज्ञ तथा स्थानीय लोग भाग लेंगे। चर्चा के दौरान हिमाचल में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के रेस्ट हाउस, पार्क, ट्रैकिंग रूट और कई प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं। इन संसाधनों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित कर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है।

के. थिरुमल के अनुसार, प्रदेश में अब तक 17 इको-टूरिज्म साइट्स आवंटित की जा चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में 9 नई साइट्स को अंतिम रूप दिया गया है, जिन्हें सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर करीब 26 हो जाएगी। भविष्य में हिमाचल प्रदेश में लगभग 50 इको-टूरिज्म साइट्स विकसित कर संचालित करने की योजना है।

इको-टूरिज्म परियोजनाओं में स्थानीय समुदाय की भागीदारी को भी प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रैकिंग रूट्स पर स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के तौर पर रोजगार देने की योजना है। वहीं इको-टूरिज्म साइट्स पर पैदा होने वाले रोजगार के करीब 80 प्रतिशत अवसर स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय स्तर पर आय और रोजगार के नए साधन विकसित होंगे।

कार्यशाला में देश के अलग-अलग राज्यों में इको-टूरिज्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशेषज्ञों और संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है। उनके अनुभवों और सुझावों के आधार पर हिमाचल में पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने और समुदाय आधारित इको-टूरिज्म मॉडल विकसित करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

के. थिरुमल ने कहा कि इको-टूरिज्म के विस्तार के लिए विभागीय प्रयासों के साथ मीडिया और आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यशाला में आम लोगों को भी सरकारी सभागार में पहुंचकर चर्चा का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

Summer express , राकेश , ऊना | उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली से सीधे कोटला कलां में राष्ट्रीय संत श्री बाबा बाल जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर...

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी : नायब सैनी

Summer express , मोनिका रावत ,पंचकूला | शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री...

हिमाचल में इको-टूरिज्म को मिलेगा विस्तार, 50 नई साइट्स विकसित करने की तैयारी

Summer express ,राहुल चावला, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में इको-टूरिज्म को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पर काम तेज हो गया है। धर्मशाला में 5 से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश में मौजूदा इको-टूरिज्म गतिविधियों के विस्तार के साथ नई...

पंडोह डैम में 10 मेगावॉट पावर प्रोजेक्ट को सशर्त मंजूरी, सरप्लस लैंड लौटाने की शर्त

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बीबीएमबी की ओर से पंडोह डैम के पास प्रस्तावित 10 मेगावॉट के पावर प्रोजेक्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सशर्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया है। सरकार ने परियोजना के निर्माण को मंजूरी देते हुए बीबीएमबी प्रबंधन के सामने सरप्लस लैंड वापस करने की शर्त रखी है। अब इस मुद्दे को...

जन्माष्टमी पर नूरपुर के श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Summer express , संजीव महाजन,नूरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नूरपुर के ऐतिहासिक श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.