Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी : नायब सैनी

Summer express , मोनिका रावत ,पंचकूला | शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में आना उनके लिए गौरव और सम्मान का क्षण है। उन्होंने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह समारोह शिक्षा के प्रति शिक्षकों के समर्पण और योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है। उनके जन्मदिन को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तकनीक के दौर में शिक्षक की भूमिका और महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के इस दौर में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई है, बल्कि पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू नई शिक्षा नीति ने शिक्षा में समझ, कौशल, नवाचार और भारतीय मूल्यों को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। अब शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि योग्य, आत्मनिर्भर, संवेदनशील और राष्ट्र के प्रति निष्ठावान नागरिक तैयार करना है।

शिक्षा बजट बढ़ाकर 18,538 करोड़ रुपये किया

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार कर रही है। चालू वित्त वर्ष में स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ाकर 18,538 करोड़ रुपये किया गया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए मॉडल संस्कृत विद्यालयों की संख्या बढ़ाकर 218 की गई है, जबकि प्रदेश में 251 पीएम श्री विद्यालय विकसित किए गए हैं। इसके अलावा 250 विद्यालयों को सीएम-ईईई स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के 3,328 विद्यालयों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। गणित के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए हरियाणा गणित ओलंपियाड शुरू किया गया है।

युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के उद्देश्य से कौशल बिजनेस चैलेंज शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त एक विद्यालय को स्कूल आफ एक्सीलेंस इन स्किल एजुकेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रमों को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का निपुण कार्यक्रम भी देशभर में पहचान बना रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ 23 देशों के प्रतिनिधि हरियाणा आकर इस कार्यक्रम को देख और समझ रहे हैं।

शिक्षक स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और उनके परिवारों को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने के लिए वीर बाल मेमोरियल इनिशिएटिव योजना का प्रावधान किया गया है। वहीं शिक्षक स्थानांतरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नई शिक्षक स्थानांतरण नीति लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

Summer express , राकेश , ऊना | उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली से सीधे कोटला कलां में राष्ट्रीय संत श्री बाबा बाल जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर...

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी : नायब सैनी

Summer express , मोनिका रावत ,पंचकूला | शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री...

हिमाचल में इको-टूरिज्म को मिलेगा विस्तार, 50 नई साइट्स विकसित करने की तैयारी

Summer express ,राहुल चावला, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में इको-टूरिज्म को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पर काम तेज हो गया है। धर्मशाला में 5 से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश में मौजूदा इको-टूरिज्म गतिविधियों के विस्तार के साथ नई...

पंडोह डैम में 10 मेगावॉट पावर प्रोजेक्ट को सशर्त मंजूरी, सरप्लस लैंड लौटाने की शर्त

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बीबीएमबी की ओर से पंडोह डैम के पास प्रस्तावित 10 मेगावॉट के पावर प्रोजेक्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सशर्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया है। सरकार ने परियोजना के निर्माण को मंजूरी देते हुए बीबीएमबी प्रबंधन के सामने सरप्लस लैंड वापस करने की शर्त रखी है। अब इस मुद्दे को...

जन्माष्टमी पर नूरपुर के श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Summer express , संजीव महाजन,नूरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नूरपुर के ऐतिहासिक श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.