Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई में आग का तांडव: धारावी में चार झुलसे, गोदाम की आग बुझाने में लगे 8 घंटे

Summer express , मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। धारावी में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोग झुलस गए, जबकि लैमिंगटन रोड स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने आठ घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद काबू पाया। दूसरी घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

धारावी में आग शनिवार आधी रात के करीब सायन-धारावी लिंक रोड पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स क्लब के पास स्थित दो मंजिला इमारत के एक कमरे में लगी। नगर निकाय के अधिकारी के अनुसार, कमरे में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगी थी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने रात करीब 12:10 बजे आग पर काबू पा लिया था।

हादसे में 4 और 5 साल के दो मासूम बच्चों के अलावा 19 और 30 वर्ष के दो लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों घायलों को तत्काल सायन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसी रात मुंबई के लैमिंगटन रोड इलाके में भी आग लगने की दूसरी घटना सामने आई। यह आग रात करीब 11:33 बजे एक मंजिला सरस्वती भवन के भूतल पर बने गोदाम में लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अधिकारी के मुताबिक, गोदाम में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाने में दमकल कर्मियों को आठ घंटे से अधिक समय लगा। आग पर नियंत्रण पाने के बाद दमकल टीम ने घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन भी किया, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

लगातार सामने आईं इन दोनों घटनाओं के बाद दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटनाओं से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.