Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अजनाला में दो बच्चों के पिता की हत्या, काम से लौटते समय हुआ हमला

Summer express, अजनाला |अजनाला के गांव तेड़ा राजपूतां के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव तेड़ा राजपूतां निवासी कुलजीत सिंह पुत्र शिंदा सिंह के रूप में हुई है। कुलजीत सिंह दो बच्चों का पिता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

जानकारी के अनुसार, कुलजीत सिंह काम से लौटकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अजनाला की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

परिवार ने आरोप लगाया है कि एक दिन पहले मृतक के बड़े भाई सत्ता सिंह के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी। परिवार का दावा है कि इसके अगले दिन कुलजीत सिंह की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अजनाला थाना प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि गांव तेड़ा राजपूतां में युवक की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों तथा वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अजनाला में दो बच्चों के पिता की हत्या, काम से लौटते समय हुआ हमला

Summer express, अजनाला |अजनाला के गांव तेड़ा राजपूतां के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव तेड़ा राजपूतां निवासी कुलजीत सिंह पुत्र शिंदा सिंह के रूप में हुई है। कुलजीत सिंह दो बच्चों का पिता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार,...

मुंबई में आग का तांडव: धारावी में चार झुलसे, गोदाम की आग बुझाने में लगे 8 घंटे

Summer express , मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। धारावी में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोग झुलस गए, जबकि लैमिंगटन रोड स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने आठ घंटे से...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिखी इंसानियत, 15 हजार रुपये वाला बैग श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक श्रद्धालु महिला का पैसों से भरा बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया।बैग में बच्चों की फीस के लिए रखे 15 हजार रुपये सहित अन्य जरूरी सामान मौजूद था। बैग वापस मिलने पर महिला ने राहत...
Summer Express - IGMC में 44 वर्षीय महिला की 90% पेट की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सफल

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

हिमाचल के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रेडिएशन थेरेपी की पढ़ाई, 60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में...

महाआरती से 16 सितंबर को शुरू होगा डल झील मेला, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन डल झील मेले का शुभारंभ इस वर्ष 16 सितंबर को भव्य महाआरती के साथ किया जाएगा।मेले को सफल, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.