Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में तेज रफ्तार थार ने ली 35 वर्षीय व्यक्ति की जान, पांच बच्चे हुए बेसहारा

summer express , फरीदाबाद (अनिल मंगला) | फरीदाबाद में चंदावली मोड़ के पास तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और पिछले करीब पांच-छह वर्षों से फरीदाबाद में रहकर जड़ी-बूटी बेचने का काम कर रहे थे। हादसे के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जयप्रकाश अपने पीछे पत्नी और पांच छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश चंदावली मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही थार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल जयप्रकाश को उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया, लेकिन करीब दो घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी राजेंद्री ने बताया कि उनके पति शाम को किसी काम से बाजार गए थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंदावली मोड़ के पास सड़क पार करते समय यह हादसा हो गया।

जयप्रकाश पिछले कई वर्षों से चंदावली मोड़ के पास अपनी पत्नी, पांच बच्चों और सास-ससुर के साथ झोपड़ी में रह रहे थे। परिवार का कहना है कि जयप्रकाश ही मेहनत-मजदूरी और जड़ी-बूटी बेचकर घर का खर्च चलाते थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और पांच बच्चों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर हादसे के लिए जिम्मेदार थार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों तथा वाहन चालक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.