Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रामपुर पुल से जल भवन तक बदलेगा हरोली का स्वरूप, ‘न्यू हरोली’ को मिलेगी आधुनिक पहचान

ऊना, राकेश-: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित कर इसे ‘न्यू हरोली विकास पथ’ का स्वरूप दिया जा रहा है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाबद्ध विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से ‘न्यू हरोली’ को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले एक वर्ष में यह क्षेत्र विकास की नई पहचान के रूप में सामने आएगा।उन्होंने बताया कि रामपुर पुल से जल भवन तक करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क और लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट तथा 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण जारी है।

उपमुख्यमंत्री के अनुसार क्षेत्र में वाहनों की पासिंग के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन, न्यायिक परिसर, इंडोर स्टेडियम, मेला ग्राउंड, उद्योग विभाग का कार्यालय और पूर्व सैनिक भवन भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दो सप्ताह में इन परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।उन्होंने कहा कि न्यू हरोली विकास पथ का उद्देश्य केवल सड़क और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करना नहीं है, बल्कि हरोली को आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधासंपन्न क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कैमरे और स्पीड राडार लगाए जा रहे हैं। राहगीरों की सुविधा के लिए पेयजल प्याऊ, रेन शेल्टर, बैठने की व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने वाली डिजिटल स्क्रीन भी स्थापित की जा रही हैं।

50 बसों में श्रद्धालु करेंगे प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने ‘चल मंदरा नूं चलिए’ अभियान की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की ओर से विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए धार्मिक यात्रा आयोजित की जाएगी। इसके तहत 50 बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी, नैना देवी, ज्वालाजी और बाबा बालक नाथ मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे।

हर वर्ग को जोड़ने के लिए होंगे सम्मेलन

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में महिला, अनुसूचित जाति, पूर्व सैनिक, युवा और ओबीसी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में ‘हरोली जोड़ो अभियान’ शुरू किया जाएगा, ताकि आम लोगों की भागीदारी विकास कार्यों में और बढ़ाई जा सके।उन्होंने कहा कि हर माह के पहले रविवार को होने वाली अगली बैठक पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। इसे विस्तारित जनरल हाउस के रूप में आयोजित किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रामपुर पुल से जल भवन तक बदलेगा हरोली का स्वरूप, ‘न्यू हरोली’ को मिलेगी आधुनिक पहचान

ऊना, राकेश-: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित कर इसे ‘न्यू हरोली विकास पथ’ का स्वरूप...

करनाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Summer expresa करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक ब्यूटीशियन ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसे होटल में बुलाया और...

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड...

दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम, 20 सितंबर तक आवेदन का मौका

Summer express/शिमला-: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधालटी में रविवार को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

Summer express/शिमला/संजू -:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी, शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा। सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.