चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई अहम कैबिनेट बैठक में सोमवार को बेअदबी विरोधी विधेयक को मंजूरी दे दी गई। यह विधेयक अब पंजाब विधानसभा में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस बिल को आज ही सदन में ला सकती है।
विधेयक में प्रावधान है कि धार्मिक ग्रंथों और स्थलों की बेअदबी करने पर दोषियों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी। यह कानून ऐसे मामलों में विशेष अदालतें गठित करने की अनुमति देगा, और दोषियों को पैरोल भी नहीं मिलेगी।
पंजाब में धार्मिक बेअदबी की घटनाओं को लेकर लंबे समय से सख्त कानून की मांग की जा रही थी। अब सरकार का यह कदम राज्य में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।