Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टपरा गांव में पानी की खातड़ी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत

आंगन में खेल रहा मासूम पानी की खातड़ी में गिरा, चार वर्षीय शिवांश की मौत

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत रंगड़ के टपरा गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।घर के आंगन में बनी पानी की खातड़ी में गिरने से करीब चार वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार टपरा गांव के रहने वाले सुरेश कुमार और रीना देवी का बेटा शिवांश रविवार शाम घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह आंगन में बनी पानी की खातड़ी के पास पहुंच गया और अचानक उसमें जा गिरा। बताया जा रहा है कि खातड़ी करीब पांच फीट गहरी थी।

बच्चे के पानी में गिरने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे बाहर निकालने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि शिवांश नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। उसकी असमय मौत से परिवार के साथ-साथ ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।हादसे की सूचना मिलने पर सुजानपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टपरा गांव में पानी की खातड़ी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत

आंगन में खेल रहा मासूम पानी की खातड़ी में गिरा, चार वर्षीय शिवांश की मौत Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत रंगड़ के टपरा गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।घर के आंगन में बनी पानी की खातड़ी में गिरने से करीब चार वर्षीय मासूम की...

हिमालय में विकास पर पर्यावरण की कसौटी,CEC ने तेज की समीक्षा

ग्लेशियर, वनों की कटाई और पर्यटन के बढ़ते दबाव पर होगी गहन पड़ताल राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ती विकासात्मक गतिविधियों के बीच पर्यावरणीय संतुलन को लेकर अब निगरानी और समीक्षा का दौर तेज हो गया है। ग्लेशियरों के पिघलने, जंगलों की कटाई, फोरलेन-टनल जैसी परियोजनाओं और पर्यटन स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को...

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा बने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

summer express ,चंडीगढ़। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री...

BRICS समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल रहेंगे बंद

summer express , नई दिल्ली। राजधानी में 12 और 13 सितंबर को प्रस्तावित BRICS समिट के मद्देनजर 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से 5 सितंबर को जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, यह अवकाश निदेशालय के अधीन आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों...

नीट में सफलता हासिल कर अनन्या ने बढ़ाया गंगथ का मान, अब बनेगी डॉक्टर

बचपन में देखा डॉक्टर बनने का सपना, कड़ी मेहनत से अनन्या ने किया साकार Summer express/नूरपुर, संजीव -: बचपन में डॉक्टर बनने का सपना संजोने वाली गंगथ की अनन्या ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़संकल्प और निरंतर प्रयासों से इसे साकार कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अनन्या ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.