Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी-भिवानी रोड पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत


summer express , हिसार। हांसी-भिवानी रोड पर  रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बवानी खेड़ा क्षेत्र में एक ट्राले की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे वाहन से आ रहे परिजन दोनों को हिसार के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 9-11 निवासी श्याम मखीजा ने बताया कि हांसी के मदनलाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में तीन दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था।  शाम करीब 6:30 बजे कथा का समापन हुआ। इसके बाद उनके रिश्तेदार 29 वर्षीय रमन और 21 वर्षीय प्रिंस बाइक से भिवानी के लिए रवाना हुए। दोनों के पीछे उनके परिजन एक अन्य गाड़ी में आ रहे थे।

बताया गया कि रमन और प्रिंस जैसे ही बवानी खेड़ा की सीमा में पहुंचे, उनकी बाइक एक ट्राले की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे परिजनों ने तुरंत दोनों को संभाला और उपचार के लिए हिसार के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्राला चालक की भूमिका और दुर्घटना की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

बताया गया कि दोनों मृतक भिवानी के दादरी गेट क्षेत्र के रहने वाले थे। 21 वर्षीय प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि रमन का एक भाई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।

श्याम मखीजा पहले हांसी की बैंक कॉलोनी में रहते थे और करीब डेढ़ वर्ष पहले हिसार के सेक्टर 9-11 में रहने लगे थे। उनकी कॉपी बनाने की फैक्ट्री है। भागवत कथा के समापन के बाद हुए इस हादसे ने परिवार और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.