Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल हुआ तेल सेहत के लिए खतरनाक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ रोकने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से खाद्य कारोबारियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने की।शिविर में खाद्य पदार्थ तैयार करने और विशेष रूप से तलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल को लेकर दुकानदारों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विभाग की ओर से बताया गया कि एक ही तेल को बार-बार तेज तापमान पर गर्म करने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है और इसका लगातार सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दुकानदारों को सलाह दी गई कि इस्तेमाल किए जा रहे तेल को अधिकतम तीन बार तक ही तलने के लिए प्रयोग करें। इसके बाद बचे हुए तेल को खाद्य पदार्थ बनाने में इस्तेमाल न किया जाए।

अधिकारियों ने दुकानदारों से यह भी अपील की कि खराब या इस्तेमाल किए जा चुके तेल को न तो दोबारा खाद्य पदार्थों में प्रयोग करें और न ही उसे नालियों में बहाएं। विभाग की व्यवस्था के तहत ऐसे तेल को एकत्र किया जाएगा और आगे बायोडीजल बनाने में इसका उपयोग किया जा सकेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग इस्तेमाल किए गए तेल को 30 रुपये प्रति लीटर की दर से एकत्र करने की व्यवस्था करेगा। इससे तेल के उचित निस्तारण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक ईंधन के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।जागरूकता शिविर के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित अन्य नियमों, स्वच्छता मानकों और आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।डॉ. अभिषेक ठाकुर ने कहा कि विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे तेल को लेकर भी दुकानदारों को विस्तार से जानकारी दी गई है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई, जुर्माने और सजा का प्रावधान है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल हुआ तेल सेहत के लिए खतरनाक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ रोकने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से खाद्य कारोबारियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ....

बमसन BDC चुनाव: भाजपा के दो धड़ों में शक्ति परीक्षण,कांग्रेस मैदान से बाहर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: पंचायत समिति बमसन टौणी देवी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार सियासी तस्वीर कुछ अलग नजर आई। यहां मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं, बल्कि भाजपा से जुड़े दो प्रत्याशियों के बीच हुआ। 15 वार्डों वाली पंचायत समिति में कांग्रेस अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार सकी,...
Summer Express - फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या, छोटी बहन पर आरोप

लुधियाना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

summer express , लुधियाना। लुधियाना देहाती के सुधार क्षेत्र के गांव बुर्ज लिट्टां में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। उसकी मौत के साथ गर्भ में पल रहे भ्रूण की भी जान चली गई। मायके पक्ष ने मृतका के पति पर मारपीट...

असम के गोलपारा में 4.1 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

summer express , असम। असम के गोलपारा जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट 22 सेकंड पर आया। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई...

फरीदाबाद में डिपो होल्डरों की बैठक, कमीशन भुगतान और राशन मशीनों में सुधार की मांग

summer express , अनिल मंगला ,फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के सभी डिपो होल्डरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिपो संचालकों ने राशन वितरण से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.