Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असम के गोलपारा में 4.1 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

summer express , असम। असम के गोलपारा जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट 22 सेकंड पर आया। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई है।

भूकंप का केंद्र गोलपारा क्षेत्र में 25.974 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 90.941 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पिछले कुछ दिनों में असम के अलावा आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। सोमवार तड़के अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 36 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से लगभग 130 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की अधिक गहराई के कारण इसके झटके व्यापक क्षेत्र में महसूस किए गए थे।

इससे पहले गुरुवार दोपहर तिब्बत में भी 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। यह भूकंप दोपहर 1 बजकर 46 मिनट के आसपास आया था। इसकी गहराई करीब 14 किलोमीटर बताई गई थी। भूकंप का केंद्र 31.479 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.370 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में भूकंप के झटके दर्ज होने के बीच असम के गोलपारा में आए ताजा भूकंप के बाद फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - होटल में दुष्कर्म : बंधक बनाकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में सार्वजनिक शौचालय के अंदर मजदूर की हत्या, नाले में छिपाया शव

summer express , ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कपूरबावड़ी इलाके में नगर निकाय द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय के भीतर 40 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंककर उसे छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के...

लुधियाना में पोलैंड पहुंचते ही पति पर पत्नी को छोड़ने और धोखाधड़ी का केस दर्ज

summer express , लुधियाना। विदेश में स्थायी निवास (पीआर) हासिल कर चुकी युवती से शादी कर उसके जरिए पोलैंड पहुंचने और वहां पहुंचने के बाद पत्नी को कथित तौर पर अकेला छोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी पति ने विदेश पहुंचने के बाद उससे दूरी बना...

हरियाणा में आर्म्स लाइसेंस के नियम बदले, मंजूरी के बाद ही मिलेगा ट्रेनिंग स्लॉट

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आर्म्स लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अहम बदलाव किया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब वेपन ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (फॉर्म एस-1) के लिए ट्रेनिंग स्लॉट उन्हीं आवेदकों को मिलेगा, जिनके आर्म्स लाइसेंस आवेदन को पहले ‘इन-प्रिंसिपल अप्रूवल’ यानी...

करनाल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी के पैर में लगी गोली

summer express ,करनाल। असंध थाना क्षेत्र में  रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जबाला गांव के पास नहर की पटरी पर हुई इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को...

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ लेने वाली या इसके लिए पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को दूसरी किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.