Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द्रंग भाजपा में गुटबाजी की चर्चाओं को चंदन पंडित ने बताया अफवाह, कहा- संगठन पूरी तरह एकजुट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: द्रंग भाजपा में गुटबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव चंदन पंडित ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह एकजुट है और पार्टी का अपना मजबूत जनाधार है। विपक्षी दलों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्रंग युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन ठाकुर ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारियों और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में चंदन पंडित ने कहा कि द्रंग भाजपा किसी व्यक्ति विशेष या पदाधिकारी के कारण नहीं, बल्कि वर्षों से समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और मेहनत से मजबूत हुई है। बूथ से लेकर मंडल और विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं ने संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन ही तय करता है कि किस व्यक्ति को कौन-सा दायित्व सौंपा जाना है और उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि द्रंग भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में भी संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि यही एकजुटता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की ताकत बनेगी।चंदन पंडित ने कहा कि युवा मोर्चा प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.