Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चार साल में कांग्रेस सरकार ने खोया जनता का भरोसा, रोजगार और विकास के वादे अधूरे: अचल छाबड़ा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसके कार्यकाल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कमेटी सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता अचल छाबड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले किए गए कई बड़े वादों को पूरा करने में नाकाम रही है और इसका असर अब आम जनता में दिखाई दे रहा है।

धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को रोजगार देने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने और महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के लगभग चार वर्ष पूरे होने के बावजूद इन वादों का अपेक्षित असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा।उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच लाख नौकरियां देने और पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन आज भी प्रदेश का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स समेत विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जबकि सरकार उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर पा रही।छाबड़ा ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और सरकार के कुछ फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पेट्रोल पर लगाए जा रहे विभिन्न सेस का जिक्र करते हुए लॉटरी शुरू करने के फैसले को भी निशाने पर लिया। उनका आरोप था कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के बजाय उन्हें किस्मत के भरोसे छोड़ने की दिशा में बढ़ रही है।स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने दावा किया कि सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक्स-रे, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांचों के लिए लोगों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है।

अचल छाबड़ा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत किए बिना हिमाचल का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बजाय पिछली भाजपा सरकार की कमियां गिनाने का आरोप लगाया।उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हिमाचल में मजबूत राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगी और जनता भाजपा-कांग्रेस से अलग नई सरकार के पक्ष में मतदान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.