Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: पानी की बाल्टी में डूबने से एक साल के मासूम की मौत

summer express , फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट-2 में  एक दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम की मौत हो गई। ईदगाह के पास घर की छत पर खेल रहा बच्चा बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। काफी देर तक परिजनों को घटना का पता नहीं चला। जब बच्चे को बाल्टी में पड़ा देखा गया तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चे की पहचान आर्यन के रूप में हुई है। उसकी दादी मीना ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने घरेलू काम में व्यस्त थे। आर्यन की मां घर के ऊपरी कमरे में काम कर रही थी, जबकि उसके पिता बजरंगी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।

बताया गया कि आर्यन घर की छत पर कमरे के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बाथरूम के पास पहुंच गया, जहां पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। इसी दौरान वह संतुलन बिगड़ने से बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। बाल्टी में पानी भरा होने के कारण बच्चा उसमें डूब गया।

कुछ समय बाद जब परिजनों को आर्यन की आवाज सुनाई नहीं दी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। बाहर जाकर देखा तो मासूम पानी से भरी बाल्टी में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलने पर संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। चौकी प्रभारी के अनुसार, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.