Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, सर्राफा बाजार में दिखी हलचल

नई दिल्ली | सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर लगातार जारी है। मंगलवार (15 जुलाई) को सोने की कीमतों में एक बार फिर हल्की तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी के भाव में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

आज सोना 0.19% की बढ़त के साथ 97,961 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 0.48% की गिरावट के साथ फिलहाल 1,12,399 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। हालांकि कीमतों में यह गिरावट के बावजूद चांदी का भाव अभी भी एक लाख के पार बना हुआ है।

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों ने मचाया उछाल

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये का जबरदस्त उछाल देखा गया और यह 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले शनिवार को भी चांदी में 4,500 रुपये का उछाल दर्ज हुआ था।

सोने की बात करें तो सर्राफा संघ के अनुसार 99.9% और 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 200-200 रुपये महंगा होकर क्रमश: 99,570 रुपये और 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

क्या है तेजी की वजह?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी (जिंस और मुद्रा) उपाध्यक्ष प्रणव मेर के मुताबिक, अमेरिका द्वारा शुल्कों को लेकर पैदा की गई अनिश्चितता, रूस-यूक्रेन युद्ध की बढ़ती आक्रामकता और ईटीएफ निवेशकों के रुझान के चलते सोने में तेजी देखी जा रही है। साथ ही, केंद्रीय बैंकों की ओर से हो रहे सुरक्षित निवेशों के चलते भी सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर की ओर बढ़ रही हैं।

इस हफ्ते बाजार की नजर अमेरिका और यूरोप से आने वाले महंगाई आंकड़ों, खुदरा बिक्री और उपभोक्ता भावनाओं पर टिकी रहेगी, जिससे सर्राफा बाजार की दिशा तय होगी।

निवेशकों को सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अस्थिर हालात में सोने-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की मांग बनी रह सकती है। हालांकि निवेश से पहले कीमतों पर करीबी नजर रखना जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.