Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिगंदूर पुल पर सियासी संग्राम, कर्नाटक CM ने केंद्र पर तोड़ा प्रोटोकॉल

शिवमोगा | केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कर्नाटक के शिवमोगा में देश के दूसरे सबसे लंबे केबल-आधारित सिगंदूर पुल का उद्घाटन किया गया, लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर कर्नाटक सरकार और केंद्र के बीच विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उनके मंत्रिमंडल ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करते हुए दावा किया कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित ही नहीं किया गया।

सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर केंद्र पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार से परामर्श के बिना आयोजित किया गया। वहीं, गडकरी ने ‘एक्स’ पर दो पत्र साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री को पहले ही आमंत्रण भेजा गया था।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के दबाव में गडकरी ने कार्यक्रम रद्द करने का वादा निभाया नहीं। उन्होंने कहा कि वह पहले से तय इंडी दौरे पर जा रहे हैं, इसलिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

क्या है सिगंदूर पुल:

472 करोड़ की लागत से बने इस पुल के उद्घाटन से सागरा से सिगंदूर के गांवों की दूरी घटेगी और यह प्रसिद्ध चौदेश्वरी मंदिर तक पहुंच आसान बनाएगा।

अब यह विवाद राज्य-केंद्र संबंधों में एक और टकराव के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.