नीलकमल मोनू | लुधियाना
समर न्यूज
हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से विभाग के कामकाज को और मजबूती मिलेगी तथा जरूरतमंद परिवारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ बेहतर ढंग से मिल सकेगा।
विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।