Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसा में स्कूल वैन और PRTC बस की टक्कर, 10 बच्चे समेत चालक घायल

summer express , मानसा। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार 10 बच्चे और चालक घायल हो गए। इनमें चालक समेत कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गांव किशनगढ़ के एक निजी स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर वैन आगे चल रही पीआरटीसी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार बच्चों और चालक को चोटें आईं।

पीआरटीसी बस चालक सुखदेव सिंह ने बताया कि वह बस लेकर मानसा से जाखल की ओर जा रहा था। इसी दौरान बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल वैन बस से जा टकराई।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों तथा चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में वैन चालक की एक टांग टूट गई है। वहीं दो से तीन बच्चों को भी गहरी चोटें लगी हैं। अन्य घायल बच्चों का भी अस्पताल में उपचार कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बरेटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

उधर, हादसे के बाद घायल बच्चों के परिजनों ने स्कूल वैन की हालत को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चों को ले जाने वाली वैन की स्थिति की जांच होनी चाहिए और स्कूली वाहनों की फिटनेस तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून की विदाई में देरी के आसार, 20 सितंबर को फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के कारण इस बार मानसून की विदाई में देरी होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर फिर सक्रिय हुआ है।...

मानसा में स्कूल वैन और PRTC बस की टक्कर, 10 बच्चे समेत चालक घायल

summer express , मानसा। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार 10 बच्चे और चालक घायल हो गए। इनमें चालक समेत कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने...

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल...

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.