Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर से ढक गए हैं, जिससे यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भी आकर्षक हो गया है।बर्फबारी की सूचना के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने लोगों और पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदलता है और अचानक बर्फबारी या अन्य परिस्थितियां यात्रा को प्रभावित कर सकती हैं।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर हासिल करें।भरमौर और साच पास में हुई बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियों को लेकर भी लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। बर्फ से ढके पहाड़ और घाटियों का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेते समय सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और बिना पर्याप्त तैयारी के दुर्गम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचा जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर...

अमेरिका में हैदराबाद के युवक की संदिग्ध मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी

Summer express , नई दिल्ली। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के लोवेल में हैदराबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद जाबेर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हुसैन करीब 17 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। वह अमेरिका में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका शव लोवेल स्थित उनके...

पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, रात 8 बजे बजेगा सायरन

summer express , जालंधर। पंजाब में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8 बजे शुरू होगा। राज्य सरकार गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह मॉक ड्रिल करवा रही है। मॉक एक्सरसाइज की...

सलोगड़ा के पास हाईवे पर पलटा ट्रक, बाइक सवार घायल,कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

Summer express/सोलन-: कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सलोगड़ा के समीप वीरवार को एक सड़क हादसा हो गया। सोलन से शिमला की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में एक बाइक आ गई। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों...

चुराह के भरनी गांव में देर रात भीषण आग, मकान जलकर राख; परिवार बेघर

Summer express/चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की चरड़ा पंचायत के भरनी गांव में देर रात आग लगने से एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में घर के अंदर रखा पूरा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख रुपये...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.